पिछले दो वर्षों में वाइट हाउस और कांग्रेस के मतभेद बार बार सामने आए हैं लेकिन हालिया महीनों में मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का मुद्दा इसी तरह ट्रम्प प्रशासन की ओर से सऊदी अरब का समर्थन जारी रखने का विषय मतभेदों को बहुत ऊंचाई पर ले गया। नतीजा यह निकला कि अमरीका के इतिहास में पहली बार यह हुआ कि फेडरल सरकार 35 दिनों तक आंशिक रूप से बंद पड़ी रही। बाद में सरकार का कामकाज शुरू तो हो गया लेकिन मतभेद जस के तस बाक़ी रहे और ट्रम्प ने 15 फ़रवरी को राष्ट्रीय इमरजेन्स की घोषणा कर दी। अमरीकी सेनेट और प्रतिनिधि सभा ने नेशनल अपाताल घोषित करने के आदेश को निरस्त कर दिया।
यमन युद्ध में अमरीका की ओर से सऊदी अरब का समर्थन ही कांग्रेस और ट्रम्प के बीच गहरे मतभेद का मुद्दा है। ट्रम्प आर्थित फ़ायदों को देखते हुए सऊदी अरब का समर्थन जारी रखना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस चाहती है कि सऊदी अरब का समर्थन बंद कर दिया जाए। इस संदर्भ में अमरीकी सेनेट में क़ानून पारित हो गया है जिसे ट्रम्प वीटो करना चाहते हैं मगर कांग्रेस इस तैयारी में है कि दो तिहाई के बहुमत से ट्रम्प के वीटो को वीटो कर दिया जाए।
यदि यह मुद्दे किसी बिंदु पर पहुंच कर हल होते हैं तब भी मतभेद समाप्त होता नहीं दिखाई देता क्योंकि दोनों के बीच मतभेद के मुद्दे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अतः आने वाले समय में ट्रम्प और कांग्रेस के बीच का यह टकराव अलग अलग मुद्दों बार बार सामने आएगा।